Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

12 वर्षों की विकास के दावों के बीच पत्रकारों ने उठाए महराजगंज के अहम सवाल

Author Image
Written by
Bureau Report

12 वर्षों की विकास के दावों के बीच पत्रकारों ने उठाए महराजगंज के अहम सवाल

—- मीडिया संवाद में प्रभारी मंत्री से जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सड़कों की बदहाली पर पत्रकारों ने दिखाया जमीनी सच

Advertisement Box

Up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/उप सम्पादक उमेश चौरसिया

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने पत्रकारों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा उपलब्धियों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
मीडिया संवाद के दौरान जिले के पत्रकारों ने जनहित से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पत्रकारों ने जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी जांच सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, सोनौली बॉर्डर मार्ग के निर्माण में विलंब, पशु चिकित्सालयों की दुर्दशा तथा जिले के समग्र विकास से संबंधित सवालों पर प्रभारी मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।
प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले के 63,921 परिवारों तथा शहरी क्षेत्र के 42,111 परिवारों को आवास उपलब्ध कराया गया है। वहीं 20 लाख 93 हजार 119 पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न का लाभ मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 1 लाख 19 हजार 496 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है तथा उपचार पर लगभग 175 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 2052.28 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाएं संचालित हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को अब तक 1795.61 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 2 लाख 55 हजार 384 परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन तथा मनरेगा के माध्यम से 2053.30 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रोजगार सृजन किया गया है।
प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से अब तक कृषि, पशुपालन, औद्योगिक विकास, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं टूलकिट योजना के माध्यम से 7,313 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 68,206 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में 55,533 रोगियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है, जबकि पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में 40 लाख 78 हजार 628 पौधों का रोपण कराया गया है।
विकास परियोजनाओं की जानकारी देते हुए प्रभारी मंत्री ने बताया कि सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-24) का निर्माण 1458 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है महराजगंज-निचलौल-ठूठीबारी एनएच-730एस दो लेन सड़क परियोजना पर 347.50 करोड़ रुपये, रोहिन नदी बैराज-3 परियोजना पर 148.79 करोड़ रुपये तथा चौक-सोनाड़ी-रामग्राम मार्ग के निर्माण पर 21.22 करोड़ रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल,पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें