Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कर्तव्यनिष्ठ उपनिरीक्षक रंगीलाल को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि, पुलिस लाइन में शोक सभा आयोजित

Author Image
Written by
Bureau Report

कर्तव्यनिष्ठ उपनिरीक्षक रंगीलाल को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि, पुलिस लाइन में शोक सभा आयोजित
Up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप सम्पादक उमेश चौरसिया रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में शुक्रवार को शोकपूर्ण वातावरण के बीच स्टोर कार्यालय प्रभारी रहे दिवंगत उपनिरीक्षक (ए.पी.) रंगीलाल के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस बल के साथ दिवंगत उपनिरीक्षक रंगीलाल के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि रंगीलाल एक कर्तव्यनिष्ठ, कर्मठ, ईमानदार एवं मृदुभाषी अधिकारी थे, जिन्होंने अपने सेवाकाल में विभाग के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। उनका असामयिक निधन महराजगंज पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
सभा के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की चिर शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस लाइन के अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक तथा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से अपने प्रिय साथी को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और सेवाओं को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
महराजगंज पुलिस परिवार ने दिवंगत उपनिरीक्षक रंगीलाल के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके योगदान को सदैव स्मरणीय बताया।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें