तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: बाइक सवार दंपति और 7 माह की मासूम की मौके पर मौत
Up times samachar
महराजगंज । उप संपादक उमेश चौरसिया
सिंदुरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम सभा बलुअहिंधुस के पास गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी सात माह की मासूम बेटी शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतखण्ड पकड़ी निवासी नौशाद (28) अपनी पत्नी सलेहा खातून (25) और सात माह की बेटी शहजादी के साथ मोटरसाइकिल से परतावल दवा कराने जा रहे थे। जैसे ही वे बलुईधुस के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिंदुरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रेलर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





















