सुल्तानपुर: अंबेडकर जयंती पर चाक-चौबंद व्यवस्था, शांति के साथ आयोजन संपन्न हो रहा है
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
यूपी टाइम्स समाचार
सुल्तानपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर जिलेभर में कार्यक्रम शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
सीओ सौरभ सामंत तथा एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।
जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित हो रही है, जिससे लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो रही।
प्रशासन की सक्रियता और सतर्कता के चलते अंबेडकर जयंती का पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है।




















