Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर देशभर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल

Author Image
Written by
Bureau Report

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर देशभर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल
रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी/महाराजगंज। आज भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर लक्ष्मीपुर खुर्द में झांकी और जुलूस के साथ हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
सुबह से ही लोगों ने उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही साथ अन्य स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में संगोष्ठी, विचार गोष्ठी और जागरूकता रैलियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने कहा कि बाबासाहेब ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस मौके पर सत्यनारायण प्रसाद,रवि प्रसाद, बंटी, महेंद्र, अमेरिका प्रसाद,रामप्रवेश भारती, सुरेंद्र गुप्त,इंदु देवी, सरस्वती देवी,सुभद्रा देवी,सोनिया,शुभवती आदि युवाओं और महिलाओं का विशेष रूप से योगदान रहा। सभी का कहना है कि आदर्शों को अपनाकर एक समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें