Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गांव-गांव पहुंच रहा मिशन शक्ति का संदेश,कसमरिया में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Author Image
Written by
Bureau Report

गांव-गांव पहुंच रहा मिशन शक्ति का संदेश,कसमरिया में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
Up times samachar
महराजगंज। संपादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप संपादक उमेश चौरसिया
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिला थाना महराजगंज की मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम ने गुरुवार को ग्राम कसमरिया में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बालक-बालिकाओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई तथा महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान टीम ने गांव में भ्रमण कर संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ की और उन्हें अनावश्यक रूप से इधर-उधर न घूमने की चेतावनी दी। साथ ही उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सुरक्षा सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें साइबर अपराध सहित विभिन्न प्रकार के अपराधों के प्रति सतर्क करना रहा। टीम ने महिला हेल्पलाइन 181,यूपी-1090, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।
इसके अलावा उपस्थित महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,सखी वन स्टॉप सेंटर,पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम ने बाल विवाह,दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक करते हुए समाज में इनके उन्मूलन के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें