Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नेपाल जाने वालों के लिए जरूरी खबर: नियमों के विरुद्ध विदेशी वाहनों का उपयोग न करें, वरना भारी जुर्माना और जब्ती तय

Author Image
Written by
Bureau Report

*नेपाल जाने वालों के लिए जरूरी खबर: नियमों के विरुद्ध विदेशी वाहनों का उपयोग न करें, वरना भारी जुर्माना और जब्ती तय
रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी,महराजगंज नेपाल जाने वाले भारतीय वाहन चालकों के लिए बड़ी और जरूरी सूचना सामने आई है। नेपाल सरकार ने विदेशी नंबर प्लेट वाले वाहनों के संचालन को लेकर कड़े नियम लागू किए हैं। इन नियमों का पालन न करने पर भारी जुर्माना और वाहन जब्ती जैसी सख्त कार्रवाई हो सकती है।
* क्या कहता है नया प्रावधान?
नेपाल के सीमा शुल्क अधिनियम 2081 के तहत यदि कोई विदेशी वाहन (जैसे भारत से जाने वाले वाहन) नेपाल में प्रवेश करता है, तो उसे सीमा शुल्क परमिट लेना अनिवार्य होगा।
* दैनिक शुल्क
मोटरसाइकिल/स्कूटर – ₹200 प्रतिदिन
तीन पहिया वाहन – ₹400 प्रतिदिन
कार/जीप/वैन – ₹600 प्रतिदिन
30 दिन की सीमा
सीमा शुल्क जमा करने के बाद कोई भी विदेशी वाहन एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 30 दिनों तक नेपाल में चल सकता है। यह अवधि एक बार में या अलग-अलग समय में उपयोग की जा सकती है।
तय समय से ज्यादा रुकने पर भारी जुर्माना
यदि वाहन तय अवधि से अधिक समय तक नेपाल में रहता है:
दोपहिया वाहन – ₹1,200 प्रतिदिन
अन्य वाहन – ₹2,500 प्रतिदिन
बिना शुल्क 1 दिन की छूट
यदि वाहन नेपाल के सीमा से लगे मलंगवा बाजार (सर्लाही) तक जाता है और उसी दिन वापस लौट आता है, तो कोई शुल्क नहीं लगेगा।
लेकिन इसके लिए भी सीमा शुल्क कार्यालय से सुविधा प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है।
7 दिन से ज्यादा बिना परमिट जब्ती
यदि कोई विदेशी वाहन बिना सीमा शुल्क भुगतान के 7 दिनों से अधिक नेपाल में पाया जाता है, तो उसे पूरी तरह जब्त किया जा सकता है।
बिना अनुमति प्रवेश पर अलग जुर्माना
वाहन एवं परिवहन प्रबंधन अधिनियम 2049 कि धारा 160(2)के खंड ख में प्रावधान के अनुसार:
बिना अनुमति विदेशी वाहन पकड़े जाने पर ₹5,000 नेपाली रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
* क्या करें और क्या न करें, नेपाल जाने से पहले सभी दस्तावेज और परमिट बनवाएं,
*तय समय सीमा का पालन करें,वापसी समय का ध्यान रखें,बिना परमिट वाहन लेकर प्रवेश न करें,समय सीमा से अधिक वाहन न रोकें, नेपाल यात्रा अब पहले की तरह आसान नहीं रही। नियमों का पालन न करने पर आर्थिक नुकसान के साथ वाहन जब्ती तक हो सकती है। इसलिए सीमा पार करते समय पूरी जानकारी और दस्तावेज के साथ ही यात्रा करें, ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके।

Advertisement Box
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें