Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक, एचपीवी वैक्सीन की दी गई जानकारी

Author Image
Written by
Bureau Report

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक, एचपीवी वैक्सीन की दी गई जानकारी
Up times samachar
महराजगंज । उप संपादक उमेश चौरसिया
स्वस्थ जीवन शैली एवं आजीविका परामर्श केंद्र तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय,चौक बाजार महराजगंज की छात्राओं को सर्वाइकल (बच्चेदानी) कैंसर तथा उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिससे समय रहते बचाव संभव है। इसके लिए एचपीवी वैक्सीन बेहद प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। उन्होंने बताया कि यह टीका पूरी तरह प्रमाणित और सुरक्षित है तथा भारत सरकार द्वारा 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को निःशुल्क लगाया जा रहा है।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि एचपीवी वैक्सीनेशन बच्चेदानी के कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए सभी बालिकाओं को समय पर टीकाकरण कराना चाहिए,जिससे भविष्य में इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस दौरान छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने,नियमित जांच कराने और टीकाकरण के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें