Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारत-नेपाल बॉर्डर पर नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद,अर्टिगा कार समेत तस्कर गिरफ्तार

Author Image
Written by
Bureau Report

भारत-नेपाल बॉर्डर पर नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद,अर्टिगा कार समेत तस्कर गिरफ्तार
— ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई,कोडीन युक्त 200 बोतल प्रतिबंधित सिरप, नकदी व मोबाइल बरामद
Up times samachar
महराजगंज। संपादक अंबिका दत्त चौबे/ उप संपादक उमेश चौरसिया
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध और भारत-नेपाल सीमा पर हो रही अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने बॉर्डर क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 06 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को शाम करीब 5:52 बजे थाना ठूठीबारी पुलिस और 22वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध लग रही एक अर्टिगा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 53 DF 6009) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी और अभियुक्त की जामा तलाशी से कोडीन फॉस्फेट व ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त प्रतिबंधित सिरप (Asooran-C) की 100-100 बोतलों के दो गत्ते, कुल 200 बोतलें बरामद की गईं।
पुलिस ने मौके से कार चालक रेहान पुत्र नौसाद निवासी वार्ड नंबर 11, बाल्मीकि नगर, कस्बा सोनौली, थाना सोनौली जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 8500 रुपये भारतीय मुद्रा, 150 रुपये नेपाली करेंसी तथा एक मोबाइल फोन (रियलमी 11x) भी बरामद किया गया।
पूछताछ में इस मामले में अरसद पुत्र निमुल्लाह निवासी सोनौली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज का नाम भी सामने आया है, जिसे सह-अभियुक्त बनाया गया है। इस संबंध में थाना ठूठीबारी पर मुकदमा अपराध संख्या 45/26 के तहत धारा 8/22/23/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त कार्रवाई में शामिल टीम:
इस कार्रवाई में थाना ठूठीबारी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक रमेश पुरी, 22वीं वाहिनी एसएसबी के एसआई सजल दास, एसएसआई सुजोय दत्ता, हेड कांस्टेबल उदय राम तथा थाना ठूठीबारी के कांस्टेबल बलवन्त यादव और निलेश पाण्डेय शामिल रहे।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें