Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शहीद वीर विजय कुमार की 16वीं पुण्यतिथि पर ठूठीबारी में श्रद्धांजलि सभा

Author Image
Written by
Bureau Report

*शहीद वीर विजय कुमार की 16वीं पुण्यतिथि पर ठूठीबारी में श्रद्धांजलि सभा

*दंतेवाड़ा नक्सली हमले में शहीद हुए वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि, युवाओं को देश सेवा के लिए किया प्रेरित
रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया
ठूठीबारी/महराजगंज। क्षेत्र के वीर सपूत शहीद वीर विजय कुमार की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को ठूठीबारी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान अजय कुमार के नेतृत्व में पंचायत भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, पुलिसकर्मियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद वीर विजय कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके अदम्य साहस, वीरता और देश के प्रति सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उन्हें सच्चा देशभक्त बताया।
गौरतलब है कि 6 अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए भीषण नक्सली हमले में वीर विजय कुमार देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। उनके बलिदान को क्षेत्रवासी आज भी गर्व और सम्मान के साथ याद करते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर, पुलिस विभाग के जवान, 22वीं वाहिनी एसएसबी, कस्टम विभाग के कर्मचारी, व्यापारी वर्ग, पत्रकार, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, महिलाएं तथा क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने शहीद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रभक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजय कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीदों के सम्मान में इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि नई पीढ़ी उनके बलिदान से प्रेरणा ले सके।

Advertisement Box

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें