खाते से 15 हजार रुपये निकासी का आरोप, पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
Up times samachar
नौतनवा,महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप सम्पादक उमेश चौरसिया
महराजगंज जनपद में नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी-बरगदवा गांव निवासी एक महिला ने बैंक कर्मियों पर उसके खाते से अवैध रूप से धनराशि निकालने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कजरी-बरगदवा निवासी संजू पत्नी साधु सरन का खाता बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, अड्डा बाजार शाखा में संचालित है। पीड़िता का आरोप है कि बैंक में कार्यरत कैशियर एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से उसके खाते से 8 मई 2025 को 15 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि बैंक कर्मियों द्वारा उससे अतिरिक्त धनराशि लेने की भी कोशिश की गई।
पीड़िता का कहना है कि जब उसने अपने पैसे के संबंध में जानकारी मांगी तो उसे संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कई बार बैंक शाखा के चक्कर लगाने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। महिला ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उसे धमकाने और अभद्र व्यवहार करने का प्रयास भी किया गया।
इस मामले को गंभीर बताते हुए संजू ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी बैंक कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा उसके खाते से निकाली गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।
अब यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़िता को उम्मीद है कि उच्चस्तरीय जांच के बाद उसे न्याय मिलेगा और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में बैंक मैनेजर का कहना है महाराजगंज क्षेत्रीय कार्यालय में जांच चल रही है





















