Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरित परिवहन को मिली नई रफ्तार: झनझनपुर चौराहे पर ओम इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल्स का भव्य शुभारंभ

Author Image
Written by
Bureau Report

हरित परिवहन को मिली नई रफ्तार: झनझनपुर चौराहे पर ओम इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल्स का भव्य शुभारंभ
—– जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने किया उद्घाटन, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बताया भविष्य की जरूरत
Up times samachar
महराजगंज। उप सम्पादक उमेश चौरसिया
बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। गुरुवार को चौक रोड स्थित झनझनपुर चौराहे पर ओम इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल्स का भव्य शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित उमेश मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना से हुई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने इलेक्ट्रिक वाहनों को भविष्य का सबसे किफायती, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधन बताते हुए इसके व्यापक उपयोग पर बल दिया।
मुख्य अतिथि रविकांत पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक वाहन आमजन के लिए बेहतर विकल्प बनकर उभर रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच ई-वाहन लोगों को आर्थिक राहत प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार भी स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। ऐसे में क्षेत्र में आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम की स्थापना से लोगों को बेहतर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।
विशिष्ट अतिथि एवं 317 सिसवा विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ता उपयोग न केवल लोगों के खर्च को कम करेगा, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा के विजन को साकार करने में इलेक्ट्रिक वाहन अहम भूमिका निभा रहे हैं। क्षेत्र में ओम इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल्स का शुभारंभ युवाओं एवं उपभोक्ताओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।
उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ रही है और भारत भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के लोगों को भी आधुनिक तकनीक और पर्यावरण हितैषी परिवहन सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में राजकिशोर मौर्य, यादवेंद्र मौर्य, जितेंद्र मौर्य, दुर्गेश पटेल, अभिषेक पटेल, सुधाकर पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ओम इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल्स के शुभारंभ से अब क्षेत्रवासियों को आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर, ई-बाइक तथा अन्य ई-वाहनों की खरीद, सर्विसिंग एवं संबंधित सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

Advertisement Box
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें