Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ठूठीबारी पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार*

Author Image
Written by
Bureau Report

*ठूठीबारी पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार*

*BNS के मुकदमे में वांछित चल रहे युवक को पुलिस ने घर से दबोचा
रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी/महराजगंज।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों, वारंटियों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना ठूठीबारी पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री अनिरुद्ध पटेल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग तथा अपराध नियंत्रण अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना ठूठीबारी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 65/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अखिलेश गुप्ता पुत्र गोविंद गुप्ता निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मनीष कुमार तिवारी एवं मुख्य आरक्षी उदयन कुमार शामिल रहे।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

Advertisement Box

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें