संविधान में बसे हैं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, बुद्ध, कृष्णा और अशोक, उस मूल संविधान को जनता तक पहुंचाएं – नरसिंह पाण्डेय
यूपी टाइम्स समाचार ब्यूरो
महराजगंज अम्बिका दत्त चौबे
नौतनवां, महराजगंज। संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को नौतनवां तहसील परिसर में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व पदाधिकारियों तथा अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।यह ज्ञापन तहसीलदार नौतनवां परमानंद श्रीवास्तव के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को प्रेषित किया गया।ज्ञापन सौंपने के बाद नरसिंह पाण्डेय ने कहा कि संविधान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक बसे हैं। संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की हजारों वर्ष की सभ्यता, संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उस मूल संविधान को जनता तक पहुंचाया जाना चाहिए।ज्ञापन में कहा गया है कि मूल प्रति में रामायण, महाभारत, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, सम्राट अशोक, विक्रमादित्य, नालंदा विश्वविद्यालय और स्वतंत्रता संग्राम के चित्र अंकित हैं। ये चित्र आचार्य नंदलाल बोस के मार्गदर्शन में बनाए गए थे।
मूल प्रति का पुनर्प्रकाशन, सस्ता और सुलभ संस्करण, हर स्कूल-कॉलेज तक उपलब्धता, डिजिटल संस्करण, चित्रों का अर्थ सहित विवरण, सांस्कृतिक विरासत पर अध्ययन, राष्ट्रीय प्रदर्शनी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाणडेय-डॉ मनीष चौबे पूर्व अध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी अधिवक्ता कुलदीप श्रीवास्तव दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता सत्य प्रकाश सिंह अधिवक्ता संतोष पाण्डेय नागेंद्र द्विवेदी प्रभात पांडे अधिवक्ता अमित सिंह तौलन यादव पंकज मौर्य निशांत पांडे कन्हैया जैसवाल
अन्य पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहे।तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उसे शासन को अग्रसारित करने का आश्वासन दिया।




















