अखण्डनगर पुलिस का बड़ा खेल जीरो टार्लेंस की नीति पर प्रभारी धीरेन्द्र वर्मा लगा रहे पलीता
बलवन्त पाण्डेय मण्डल ब्यूरो चीफ
अयोध्या उ.प्र यूपी टाइम्स समाचार
अखण्डनगर/ सुल्तानपुर
रंगे हाथ पकड़े जाने का वीडियो हो रहा वायरल फिर भी थाने जाने के बाद पुलिस के कब्जे से आरोपी हुआ फरार घर में घुसकर बलात्कार की कोशिश ग्रामीण की मदद 112 की पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा प्रभारी धीरेन्द्र की कार्य शैली पर उठा सवाल दो दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई F.I.R निहायत गरीब पीड़िता को नहीं मिल रहा न्याय अखंडनगर थाना क्षेत्र के खुशामदपुर गांव में एक महिला के घर में रात के समय घुसकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद 112 पुलिस टीम आरोपी को थाने ले गई।
प्राप्त शिकायत के अनुसार, घटना 20 नवंबर की रात करीब 12 बजे की है। महिला अपने घर में सो रही थी तभी गांव के राजेश पुत्र अच्छे लाल उसके कमरे में घुस आया। आरोप है कि महिला के कपड़े ऊपर उठाकर जबरन शारीरिक छेड़छाड़ और यौन हमला करने का प्रयास किया।
अचानक नींद खुलने पर महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया तहरीर पड़ने पर भी अभी तक नहीं दर्ज हुआ मुकदमा सेटिंग गेटिंग का है खेल या फिर किसी का हाथ



















