यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान, बस-टैक्सी और ई-रिक्शा स्टैंड पर बांटे गए पंपलेट
यातायात माह के तहत वाहन चालकों और यात्रियों को सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश
यूपी टाइम्स समाचार ब्यूरो
अम्बिका दत्त चौबे
महराजगंज। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न बस, टैक्सी, टेंपो और ई-रिक्शा स्टैंड पर वाहन चालकों एवं यात्रियों को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई।
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। पुलिस ने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।




















