बालेन शाह की भारत यात्रा से नेपाल की विदेश नीति पर चर्चा तेज
भारत और चीन के बीच संतुलन साधने की कोशिश, आर्थिक जरूरतों के चलते भारत का महत्व बरकरार
यूपी टाइम्स समाचार ब्यूरो |
अम्बिका दत्त चौबे
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की पहली आधिकारिक भारत यात्रा को दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चीन के साथ बढ़ते सहयोग और भारत के साथ सीमा विवाद के बीच नेपाल की विदेश नीति पर चर्चा तेज हो गई है।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के प्रोफेसर डॉ. आलोक गुप्ता के अनुसार, नेपाल भारत और चीन दोनों से अपने आर्थिक एवं रणनीतिक हित साधना चाहता है। उन्होंने कहा कि नेपाल एक लैंडलॉक देश है और आयात-निर्यात के लिए भारत का रास्ता उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। चीन के बंदरगाहों के मुकाबले भारत के रास्ते सामान की ढुलाई नेपाल के लिए कम खर्चीली पड़ती है।



















