सुलतानपुर ब्रेकिंग
सुलतानपुर : चौहान हत्याकांड का तीसरा आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सजनपुर अंडरपास के पास हुई मुठभेड़, तमंचा और कारतूस बरामद
मो. अली | ब्यूरो चीफ सुलतानपुर
यूपी टाइम्स समाचार
सुलतानपुर। अखंडनगर थाना क्षेत्र के सखौली गांव में हुए दिलीप चौहान हत्याकांड में वांछित तीसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है
जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सजनपुर अंडरपास के पास पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
सीओ विनय गौतम के मुताबिक, दिलीप चौहान हत्याकांड में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।





















