Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आर्थिक आत्मनिर्भरता से सशक्त होगा समाज, छात्राओं को स्वरोजगार का मंत्र

Author Image
Written by
Bureau Report

आर्थिक आत्मनिर्भरता से सशक्त होगा समाज, छात्राओं को स्वरोजगार का मंत्र
यूपी टाइम्स समाचार
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे
दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज,चौक बाजार महराजगंज में शुक्रवार को आर्थिक स्वावलंबन एवं स्वरोजगार विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हुनर और आत्मविश्वास के बल पर छात्राएं न केवल स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकती हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने मां सरस्वती एवं ब्रह्मलीन महराज द्वय के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के महायोगी गुरु गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र, गोरखपुर की विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. श्वेता सिंह ने कहा कि आर्थिक स्वावलंबन और स्वरोजगार सशक्त समाज की नींव हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आत्मनिर्भरता का अर्थ अपनी आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना है। स्वरोजगार इसका प्रभावी माध्यम है, जिसमें व्यक्ति स्वयं रोजगार प्राप्त करने के साथ दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी छात्राओं के लिए कुटीर उद्योग और लघु उद्योग में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। मोटे अनाजों से जुड़े उत्पादों का लघु उद्योग, टेराकोटा, सिलाई, ब्यूटीशियन सहित अन्य कार्यों को प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार का माध्यम बनाया जा सकता है। डॉ. श्वेता सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), स्टैंड-अप इंडिया, पीएम विश्वकर्मा, स्किल इंडिया एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण, कौशल विकास और वित्तीय सहायता का लाभ मिल सकता है। छात्राओं को इन योजनाओं की जानकारी लेकर अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार स्वरोजगार का क्षेत्र चुनना चाहिए।
अध्यक्षीय उद्बोधन में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्य एवं चौक संस्था के प्रभारी डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने कहा कि मां कौशल्या स्वावलंबन केंद्र के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हुनर व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत है। यदि हाथ में हुनर है तो रोजगार के अवसरों की कमी नहीं होगी। उन्होंने छात्राओं से टेराकोटा, सिलाई, ब्यूटीशियन सहित अन्य प्रशिक्षणों का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया।
स्मृति में रोपे आम के पौधे
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मलीन महराज द्वय की स्मृति में विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता सिंह एवं अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आम के दो पौधों का रोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी छात्राओं और शिक्षकों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव, शिक्षिका पूनम सिंह, विपिन कुमार, आनंद कुमार शुक्ल, संदीप कुमार, शेषमणि विश्वकर्मा, अखिलेश कन्नौजिया, कृष्ण मोहन शर्मा, प्रतिभा पांडेय, प्रियंका पांडेय, सरिता मिश्रा, प्रियदर्शिनी मौर्या, रूपांजली दूबे, कमलेश वर्मा, गिरिजेश शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें