शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे भाजपा नेता राजेंद्र पटेल
—— दुख की घड़ी में अपनों के साथ खड़े हुए राजेंद्र पटेल, पीड़ित परिवारों को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा
यूपी टाइम्स समाचार
सिसवा/महराजगंज। अम्बिका चौबे / उमेश
वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल ने शुक्रवार को 317 विधानसभा क्षेत्र सिसवा के विभिन्न गांवों का दौरा कर आकस्मिक हादसों में अपनों को खो चुके शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
ग्राम सभा मधुबनी निवासी कृष्ण मुरारी यादव के 11 वर्षीय पुत्र अर्पित यादव की सर्पदंश से आकस्मिक मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर राजेंद्र पटेल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इसी क्रम में ग्राम सभा टिकर परसौनी निवासी कैलाश गुप्ता के पुत्र प्रेम सागर गुप्ता की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आकस्मिक मृत्यु हो गई। भाजपा नेता ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
राजेंद्र पटेल ने कहा कि अपनों को खोने का दर्द बेहद असहनीय होता है। ऐसे कठिन समय में समाज और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना और सहयोग के साथ खड़ा रहा जाए। उन्होंने संबंधित परिवारों को यथासंभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने भी दोनों परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। शत-शत नमन। विनम्र श्रद्धांजलि।





















