Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महंत अवैद्यनाथ और दिग्विजयनाथ को श्रद्धांजलि, बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Author Image
Written by
Bureau Report

महंत अवैद्यनाथ और दिग्विजयनाथ को श्रद्धांजलि, बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
— हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व पदाधिकारियों ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम,राष्ट्र और हिंदू समाज के लिए संतों के योगदान को किया याद
यूपी टाइम्स समाचार
नौतनवा/महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे
राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं तथा युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं पुण्यतिथि शनिवार को नौतनवा स्थित हिंदू युवा वाहिनी के जनसंपर्क कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों महान संतों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवैद्यनाथ जी महाराज का हिंदू समाज, राष्ट्र और सनातन धर्म के लिए योगदान अतुलनीय रहा है। श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से लेकर हिंदू समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में दोनों संतों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उन्होंने कहा कि दोनों महान संतों ने जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर हिंदू समाज की एकता तथा राष्ट्र और सनातन धर्म की रक्षा के लिए कार्य किया। सामाजिक समरसता भोज जैसे आयोजनों के माध्यम से उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को एकता के सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया। राष्ट्र और समाज के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों संतों के विचार और उनके द्वारा स्थापित आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने दोनों संतों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभासद हरिनारायण लोधी, जगदीश साहनी, सागर विश्वकर्मा, अर्जुन वरुण, साधु यादव, राहुल त्रिपाठी, छोटू चौधरी, कन्हैया जायसवाल, प्रिंस कुबेर, राजेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, विजय चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें