शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे भाजपा नेता राजेंद्र पटेल, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
Up times samachar
सिसवा/महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे
जनपद महराजगंज के 317-सिसवा विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने कई शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया।
ग्राम सभा बसुली फार्म निवासी सुरेश चौधरी के पिता एवं बड़े पिता के निधन की सूचना पर राजेंद्र पटेल उनके घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।
इसी क्रम में ग्राम सभा जमुई पंडित के अनिल दुबे की माताजी के निधन पर भी उन्होंने उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। राजेंद्र पटेल ने कहा कि माता-पिता का साया उठ जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
वहीं,ग्राम सभा छितौना निवासी प्रभु दास के निधन के बाद भाजपा नेता ने उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान राजेंद्र पटेल ने कहा कि जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लोगों के सुख-दुख में शामिल होना उनका दायित्व है। क्षेत्र के लोगों से उनका आत्मीय संबंध है और किसी भी परिस्थिति में वे उनके साथ खड़े रहने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
ॐ शांति। शत-शत नमन। विनम्र श्रद्धांजलि।





















