Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों के बीच खड़ी स्कूटी का ई-चालान,भड़का आक्रोश; पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, आधे घंटे जाम

Author Image
Written by
Bureau Report

अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों के बीच खड़ी स्कूटी का ई-चालान,भड़का आक्रोश; पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, आधे घंटे जाम
—— शोकसभा के दौरान की गई कार्रवाई पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने मनमानी का लगाया आरोप; उपनिरीक्षक ने टिप्पणी करने से किया इनकार
Up times samachar
महराजगंज । सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे / उप सम्पादक उमेश चौरसिया
चौक थाना क्षेत्र के दरहटा गांव स्थित शिव मंदिर के समीप बुधवार की शाम करीब 5:45 बजे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक खड़ी स्कूटी का ई-चालान किए जाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और मुख्य मार्ग पर लगभग आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव निवासी रंगी लाल के आकस्मिक निधन के बाद उनके आवास पर अंतिम संस्कार एवं शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित थे। इसी दौरान दरहटा निवासी प्रमोद मद्धेशिया अपनी स्कूटी मकान के सामने खड़ी कर शोकसभा में शामिल हुए थे। आरोप है कि वाहन चेकिंग कर रही चौक पुलिस ने मौके पर खड़ी स्कूटी का वीडियो बनाकर उसका ई-चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया।
वाहन स्वामी प्रमोद मद्धेशिया का आरोप है कि पुलिस ने मौके की परिस्थितियों की अनदेखी करते हुए मनमाने ढंग से कार्रवाई की। उनका कहना है कि वाहन किसी प्रकार से यातायात में बाधा नहीं बन रहा था और वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे। इसके बावजूद ई-चालान किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और करीब आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बाद में मामला शांत होने पर आवागमन सामान्य हो सका।
घटना के संबंध में मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक बृजभान यादव से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहा।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें