विवाहित महिला ने फासी लगाकर किया आत्महत्या
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सुल्तानपुर यूपी टाइम्स समाचार
सुल्तानपुर के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के कुन्दाभैरोपुर गाव मे मगलवार शाम लगभग 3:00 बजे एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है महिला की पहचान संजय की पत्नी फुल कुमारी 37 वर्ष के रूप में हुई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक फूल कुमारी के दो बच्चे हैं जिनमे एक बेटियां 15 वर्ष एक बेटा 12 वर्ष है उनके पति संजय पुत्र बाबूलाल मुंबई में मजदूरी करते हैं फूल कुमारी का मायका अखंड नगर क्षेत्र के भेलारा गांव में है!
मां की मौत के बाद से बच्चे रो रोकर बेहाल हो रहे है! घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे लेकिन उन्हें आत्महत्या की भनक तक नहीं लगी पुलिस मामले को सदिग्ध मानकर जाच कर रही है फूल कुमारी का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला सूचना मिलने पर राहुल नगर चौकी इंचार्ज कन्हैया कुमार पांडे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे सीओ कादीपुर का विनय कुमार गौतम भी मौके पर मौजूद रहे पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फॉरेसिक टीम ने भी हर पहलू पर जाच की है फिलहाल घटना सदेह के दायरे मे है




















