अखंड नगर पुलिस की गौकशो से मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अब्दुल सलाम हुआ घायल
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सुल्तानपुर यूपी टाइम्स समाचार
सुल्तानपुर के थाना अखण्डनगर क्षेत्र मे बुधवार तड़के करीब 3:00 बजे पुलिस और शातिर गौकशो के गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25000 का इनामी बदमाश अब्दुल सलाम पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी रियाज मौके से गिरफ्तार कर लिया गया वहीं गिरोह के तीन अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस लगातार काम्बिक अभियान चला रही है
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के कब्जे से अवैध तमचा जिंदा कारतूस गौकशी मे प्रयुक्त उपकरण और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई घायल बदमाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है पुलिस फरार आरोपियों की तलाश मे दबिश दे रही है और मामले मे विधिक कार्रवाई जारी है!
पुलिस के अनुसार अखण्डनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि गौकशी करने वाले एक सक्रिय गिरोह नेमपुर मार्ग से गुजरने वाला है! सूचना को गभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कुन्दाभैरवपुर बाइपास पर घेराबदी कर वाहनों की निगरानी शुरू कर दी
कुछ देर बाद नेमपुर की ओर से दो मोटरसाइकिल पर पाच सदिग्ध युवक आते देखाई दिए पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी अचानक हुई गोलाबारी से इलाके मे हडकप मच गया! पुलिस ने आत्मरक्षा मे सयमित और नियत्रित जवाबी फायरिंग की इस दौरान गोली लगने से अब्दुल सलाम पुत्र निवासी प्यारेपुर हाजी थाना चादा सुल्तानपुर घायल होकर सडक पर गिर पडा पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया उसके पैर मे गोली लगी है वही उसका साथी रियाज भी मौके से दबोच लिया गया घायल अब्दुल सलाम को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अखण्डनगर भेजा गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है




















