Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संस्कृत प्रतिभा खोज में महराजगंज का परचम, चौथी बार प्रदेश में नंबर वन

Author Image
Written by
Bureau Report

संस्कृत प्रतिभा खोज में महराजगंज का परचम, चौथी बार प्रदेश में नंबर वन
—– 200 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण, 9 सितंबर को आनंदनगर में होगी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता
UP Times Samachar
महराजगंज। सम्पादक—अम्बिका दत्त चौबे / उप सम्पादक—उमेश चौरसिया
संस्कृत भाषा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि, ज्ञान और प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता-2026 में महराजगंज जनपद ने एक बार फिर प्रदेश में अपना दबदबा कायम किया है। प्रतियोगिता के पंजीकरण में 200 से अधिक प्रतिभागियों के साथ महराजगंज पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। खास बात यह है कि जनपद ने लगातार चौथी बार पंजीकरण के मामले में प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन 9 सितंबर 2026, बुधवार को प्रातः 9 बजे से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आनंदनगर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के पंजीकृत विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर विद्यार्थियों के लिए संस्कृत सामान्य ज्ञान एवं संस्कृत गीत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। दोनों प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ तीन-तीन सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से अपील की है कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर आयोजन स्थल तक पहुंचाकर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कृत भाषा के प्रति रुचि विकसित करने और अपनी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।
वहीं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंदनगर की प्रधानाचार्या रचना शर्मा तथा डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर विद्यालय स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Advertisement Box
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें