Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षामित्रों का हुआ सम्मान

Author Image
Written by
Bureau Report

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षामित्रों का हुआ सम्मान

प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने उठाई 62 वर्ष सेवा और विभागीय
टीईटी की मांग

Advertisement Box

मो.अली ब्यूरो चीफ Sultanpur
UP Times Samachar

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर (सम्बद्ध-आखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भारत) के तत्वावधान में शनिवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जन्मोत्सव (शिक्षक दिवस) बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षामित्र सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 65 शिक्षक एवं शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य माननीय देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने शिक्षकों के लिए बहुत सी लड़ाइयां लड़ी हैं। टीईटी के लिए प्रदेश से लेकर दिल्ली तक शिक्षकों की लड़ाई लड़ी थी और आगे भी लड़ते रहेंगे। शिक्षक हित के लिए वे हमेशा तैयार हैं। किसी भी शिक्षक को समस्या हो तो वह जिला अध्यक्ष के माध्यम से अथवा स्वयं उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने शिक्षक दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुल्तानपुर उपेंद्र गुप्ता ने शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों के लिए उनके स्तर से जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा। शिक्षक अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ कभी अहित नहीं होने दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि संगठन शिक्षकों के हित के लिए दिन-रात कार्य करता है। उन्होंने संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों पर आस्था व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर जोर दिया तथा उपस्थित सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी।

प्रदेश उपाध्यक्ष मालती सिंह ने सदन में उपस्थित सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। मंडलीय मंत्री शमीम अहमद ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक हमारे पूजनीय हैं। उनका स्वागत एवं सम्मान करना हमारा दायित्व है।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों में पुष्पा सिंह, आभा गुप्ता, भानमती, संतुलित गुप्त, कविता, चम्पा, आशा, शाहीन, नियाज अहमद, बजरंग यादव, उमाशंकर मिश्रा, राजेंद्र सिंह, लाल बहादुर यादव, सेवानिवृत्त शिक्षामित्र आत्मा राम, राजेंद्र मिश्र, शशिवाला, गीति, शाकुन्तला, प्रभावती, अरूड़ा, मीरा एवं संतराम सहित कुल 65 शिक्षक एवं शिक्षामित्रों का सम्मान किया गया।

वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने शिक्षामित्रों की लंबित मांगों को लेकर स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने एमएलसी से मुख्यमंत्री तक शिक्षामित्रों की आवाज पहुंचाकर समस्याओं के समाधान की प्रभावी पहल करने की अपील की। जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षामित्रों को विभागीय टीईटी में शामिल करने, सेवा अवधि 62 वर्ष करने, चिकित्सीय अवकाश और चिकित्सा सुविधा देने तथा शिक्षामित्रों के नियमितीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

जिला महामंत्री पवन कुमार ने कहा कि शिक्षामित्र लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान की उम्मीद लगाए हैं। शासन स्तर से सकारात्मक निर्णय होने पर हजारों शिक्षामित्रों को राहत मिल सकती है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामअनुज यादव, उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, संयुक्त मंत्री देशराज, कोषाध्यक्ष डॉ. विनय प्रजापति, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य, UPS अध्यक्ष दिवेन्द्र कुमार तिवारी, मंत्री कलहूपाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, जिला महिला उपाध्यक्ष अल्का पाण्डेय, जिला मंत्री मंजू सिंह, अटेवा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, डॉ. हरिनारायण उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद, मांडलिक अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र द्विवेदी, मंत्री बल्दीराय हीरालाल यादव, राजीव कुमार मिश्रा, प्राजंलि श्रीवास्तव, रामप्रसाद मिश्र, राजदेव यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन सर्वेश सिंह ने किया तथा अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष प्रा.शि. गंगा प्रसाद दुबे ने की। जिला मंत्री राम आशीष मौर्य ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें