लंभआ में निजी डंटर कॉलेज की मान्यता खत्म. दूसरे विद्यालय में पढेंगे बच्चे, नियम पुरे न करने पर मार्ध्यामेक शिक्षा परिषद ने मान्यता खत्म की
mohd ali ब्यूरो चीफ
UP Times Samachar
सुल्तानपुर के लंभुआ तहसील के कयामुूद्दीनपूर में स्थित सरस्वती पब्लिक इंटर कॉलेज की मान्यता रह कर दी गई है। इस कॉलेज में हाईस्करल और इंटरमीडिएट की कक्षाओं में पढ रहे करीब 100 छात्रों को अब पास के ही एक दूसरे निजी इंटर कॉलेज में शिफ्ट किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तय नियम और शर्तें पूरी न होने पर यह आदेश दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिषद के अपर सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। कॉलेज को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (आर्टस स्ट्रीम) की मान्यता मिली ह़ई थी
फिलहाल इस कॉलेज में करीब 100 बच्चे पढ रहे थे शिकायत मिलने के बाद हुई जांच में पाया गया कि कॉलेज ने तय नियम और शर्तें पूरी नहीं की थीं। इसी वजह से कॉलेज की मान्यता रह्द कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार, सभी छात्रों और उनके मूल दस्तावेजों को नूरमपट्टी पर स्थित कमला नेहरू इंटर कॉलेज में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके लिए अमरुपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य को जिम्मेदारी दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने कॉलेज की मान्यता रद्द होने के आदेश की पुष्टि की है।




















