Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिव आराधना से गूंजा दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज,रुद्राभिषेक से नव भवन का हुआ शुभारंभ

Author Image
Written by
Bureau Report

शिव आराधना से गूंजा दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज,रुद्राभिषेक से नव भवन का हुआ शुभारंभ
—– प्रोजेक्ट अलंकार के तहत बने नवनिर्मित भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन,सुख-समृद्धि और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की हुई कामना
up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे / उप सम्पादक उमेश चौरसिया
उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार में निर्मित नवनिर्मित भवन का पूजन सावन मास के प्रथम दिन भगवान शिव की आराधना एवं विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और भगवान शिव के जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर हो उठा।
रुद्राभिषेक कार्यक्रम में चौक छावनी के बाबा योगी लक्ष्मणनाथ, दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के सदस्य राजदीपक त्रिपाठी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव यजमान के रूप में शामिल हुए। पौरोहित्य कर्म बृहस्पति त्रिपाठी एवं अखिलेश मिश्र ने वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया।
अनुष्ठान के दौरान भगवान शिव का विधिवत अभिषेक कर विद्यालय परिसर में सुख-शांति, समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा एवं ज्ञानमय वातावरण बनाए रखने की कामना की गई। साथ ही विद्यालय के विकास में आने वाली सभी बाधाओं के दूर होने तथा यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य, सफलता और निरंतर प्रगति के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की गई। रुद्राभिषेक के दौरान गूंजते वैदिक मंत्रों और भगवान शिव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। नवनिर्मित भवन के पूजन को लेकर विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने नए भवन को विद्यालय के शैक्षणिक विकास और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में शिक्षा के लिए अनुकूल, शांतिपूर्ण, संस्कारयुक्त एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें