Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेज रफ्तार पिकअप ने बुजुर्ग साइकिल सवार को ठोकर मारकर , भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर दबोचा

Author Image
Written by
Bureau Report

तेज रफ्तार पिकअप ने बुजुर्ग साइकिल सवार को ठोकर मारकर , भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर दबोचा
——- बागापार चौराहे पर वाहन रोककर चालक को पुलिस के हवाले किया, घायल जिला अस्पताल रेफर
UP times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/उप सम्पादक उमेश चौरसिया
जनपद महाराजगंज अन्तर्गत कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसंतपुर राजा में गुरुवार शाम तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक बुजुर्ग साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए उसका पीछा किया और बागापार चौराहे पर पिकअप को रोककर चालक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे वाहन सहित पुलिस के हवाले कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसंतपुर राजा निवासी राजेंद्र गौड़ (60 वर्ष), पुत्र राम खेलावन गुरुवार शाम लगभग चार बजे साइकिल से घर से बागापार चौराहे की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचे, झनझनपुर की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप संख्या UP 56 AT 9273 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद चालक पिकअप लेकर भागने लगा। यह देख ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए उसका पीछा शुरू कर दिया। कुछ ही दूरी पर बागापार चौराहे पर वाहन को रोक लिया गया और चालक को पकड़कर वापस घटनास्थल लाया गया। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
सूचना मिलते ही बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल राजेंद्र गौड़ को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस पूछताछ में चालक ने अपना नाम दीनानाथ पुत्र भालचंद्र, निवासी लक्ष्मीपुर बताया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। घायल को जिला अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया है। चालक और वाहन को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें