Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंधे मोड़ पर श्रमदान की मिसाल, यंग हेल्प फाउंडेशन ने हटाया हादसों का खतरा

Author Image
Written by
Bureau Report

अंधे मोड़ पर श्रमदान की मिसाल, यंग हेल्प फाउंडेशन ने हटाया हादसों का खतरा
up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/उप सम्पादक उमेश चौरसिया
समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय यंग हेल्प फाउंडेशन ने एक बार फिर जनहित में अनुकरणीय पहल करते हुए बरवा राजा एवं सड़कहिया गांव के बीच स्थित अंधे मोड़ पर उगी घनी झाड़ियों को श्रमदान के माध्यम से हटाकर सड़क को सुरक्षित और सुगम बना दिया। संस्था के इस सराहनीय कार्य से न केवल संभावित दुर्घटनाओं का खतरा कम हुआ, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों को भी बड़ी राहत मिली। क्षेत्रवासियों ने फाउंडेशन की इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया। बताया जाता है कि उक्त अंधे मोड़ पर लंबे समय से झाड़ियां फैल जाने के कारण सामने से आने वाले वाहनों की दृश्यता पूरी तरह प्रभावित हो रही थी। इसके चलते आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। समस्या को गंभीरता से देखते हुए यंग हेल्प फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने बुधवार को बिना किसी सरकारी सहायता अथवा पारिश्रमिक की अपेक्षा किए श्रमदान कर पूरे क्षेत्र की झाड़ियों की सफाई की और मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित बना दिया।
संस्था के कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज सेवा केवल विचारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जनहित से जुड़े कार्यों में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उनका उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वच्छ, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करना है, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
यंग हेल्प फाउंडेशन के संस्थापक एवं सचिव कमलेश कुमार वर्मा ने श्रमदान में शामिल सभी स्वयंसेवकों के सेवा-भाव, समर्पण और मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह जनहित और समाज कल्याण से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखेगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील की।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें