Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोनौली बॉर्डर पर 40.47 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

Author Image
Written by
Bureau Report

सोनौली बॉर्डर पर 40.47 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

Advertisement Box

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और SSB को बड़ी सफलता मिली है। थाना सोनौली पुलिस और SSB 22वीं वाहिनी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 40.47 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिलहवा बॉर्डर से कोई युवक स्मैक लेकर नेपाल जा रहा है। इस पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसन्त कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सोनौली महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने ग्राम फरेन्दी तिवारी टोला के पास घेराबंदी की।

तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक की पहचान रनवीर गुरुंग पुत्र धीरज गुरुंग, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 2 झंडी बाजार नेवढ़िया चौक, जिला रुपनदेही, नेपाल के रूप में हुई। उसके पास से 40.47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सोनौली में मु0अ0सं0 71/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में उ0नि0 उमाकान्त सरोज, का0 वासुदेव यादव, का0 अनूप कुमार के साथ SSB 22वीं वाहिनी के अधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें