Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पोखरे में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, गांव में मचा हड़कंप; कूड़ा फेंकने निकली थी, अगले दिन मिली लाश*

Author Image
Written by
Bureau Report

*पोखरे में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, गांव में मचा हड़कंप; कूड़ा फेंकने निकली थी, अगले दिन मिली लाश*

रिपोर्ट: विप्लव मद्धेशिया, ठूठीबारी (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी के चटिया गांव से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। गांव की 16 वर्षीय किशोरी का शव गांव के पोखरे में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक और मातम का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चटिया गांव निवासी रिशा पासवान (16 वर्ष), पुत्री स्वर्गीय बलराम पासवान, सोमवार को घर से कूड़ा फेंकने के लिए निकली थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में भी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे गांव के लोगों ने पोखरे में एक शव उतराता हुआ देखा। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। शव की पहचान रिशा पासवान के रूप में होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना पर ठूठीबारी पुलिस और लक्ष्मीपुर चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। यदि जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आते हैं तो उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस दर्दनाक घटना से पूरे चटिया गांव में शोक की लहर है। ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं और किशोरी की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement Box

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें