Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साइबर ठगी के संगठित गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार; 89 सिम कार्ड, फर्जी आधार व मोबाइल बरामद

Author Image
Written by
Bureau Report

साइबर ठगी के संगठित गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार; 89 सिम कार्ड, फर्जी आधार व मोबाइल बरामद
—– सोनौली क्षेत्र में साइबर हॉटस्पॉट अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्रिय सिम उपलब्ध कराकर देशभर में ठगी की वारदातों को देते थे अंजाम
up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे / उप सम्पादक उमेश चौरसिया
महराजगंज जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष “साइबर हॉटस्पॉट अभियान” के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना, एसओजी तथा स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड तथा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को थाना सोनौली क्षेत्र में बढ़ रही मोबाइल लोकेशन आधारित साइबर गतिविधियों की सूचना पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी सक्रिय सिम कार्ड उपलब्ध कराकर संगठित नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न लोगों को फोन करते थे और आकर्षक ऑफर व प्रलोभन देकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस का मानना है कि गिरोह का नेटवर्क अन्य राज्यों तक भी फैला हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में सुनील पुत्र राधेश्याम निवासी गुरुद्दीनपुरवा लौकही थाना ईसानगर जनपद खीरी, रोहित कुमार पुत्र रमाकांत निवासी गिरधारीपुर थाना धौरहरा जनपद खीरी तथा मो. अकील पुत्र मो. हनीफ निवासी विरसिंगपुर थाना ईसानगर जनपद खीरी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, सात सक्रिय सिम कार्ड, तीन निष्क्रिय सिम कार्ड, 79 नए निष्क्रिय सिम कार्ड तथा तीन फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। बरामद कुल 89 सिम कार्ड साइबर अपराध में उपयोग किए जाने की आशंका है, जिनकी तकनीकी जांच कराई जा रही है।
इस संबंध में साइबर क्राइम थाना महराजगंज पर मु.अ.सं. 46/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय दूरसंचार अधिनियम-2023 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस सफलता में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक योगेश कुमार सिंह, स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह, साइबर थाना के उपनिरीक्षक अमित यादव, अभिलाष यादव सहित एसओजी, स्वाट एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें