Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिलेंडर में पानी भरने का आरोप, शिकायत करने पहुंचे उपभोक्ता से अभद्रता; कर्मचारी पर जातिसूचक टिप्पणी व धमकी देने का आरोप

Author Image
Written by
Bureau Report

सिलेंडर में पानी भरने का आरोप, शिकायत करने पहुंचे उपभोक्ता से अभद्रता; कर्मचारी पर जातिसूचक टिप्पणी व धमकी देने का आरोप
—- पीड़ित ने नौतनवा थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच; एजेंसी पर भी उठे सवाल
up times samachar
नौतनवा/महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे
नौतनवा थाना क्षेत्र में इंडेन गैस एजेंसी के एक कर्मचारी पर उपभोक्ता के साथ अभद्र व्यवहार, जातिसूचक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप सामने आया है। मामले में पीड़ित ने नौतनवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।
ग्राम खैराटी निवासी मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कुमार के अनुसार उन्होंने 6 जुलाई 2026 को नौतनवा स्थित इंडेन गैस एजेंसी से घरेलू गैस सिलेंडर रिफिल कराया था। उनका आरोप है कि मात्र दो दिनों में ही सिलेंडर की गैस समाप्त हो गई। जब उन्होंने सिलेंडर की जांच कराई तो उसमें गैस के बजाय पानी भरा होने की जानकारी मिली, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
पीड़ित का कहना है कि 16 जुलाई को वह शिकायत लेकर एजेंसी पहुंचे, जहां कर्मचारी श्याम जायसवाल ने अगले दिन सिलेंडर बदलने का आश्वासन दिया, लेकिन निर्धारित समय पर सिलेंडर नहीं बदला गया। इसके बाद रविवार 19 जुलाई 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे वह दोबारा एजेंसी पहुंचे और शिकायत का समाधान कराने का प्रयास किया।
आरोप है कि इस दौरान कर्मचारी ने उनकी बात सुनने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन सिलेंडर भी अपने कब्जे में ले लिया। घटना से आहत पीड़ित ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जानकारी लेने के बाद उन्हें थाने जाकर लिखित तहरीर देने की सलाह दी।
पीड़ित ने नौतनवा थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी नौतनवा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें