Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गुरु गोरखनाथ को समर्पित नया भक्ति गीत ‘तेरी जय हो गोरखनाथ’ जल्द होगा रिलीज, आकाश कश्यप देंगे अपनी मधुर आवाज

Author Image
Written by
Bureau Report

गुरु गोरखनाथ को समर्पित नया भक्ति गीत ‘तेरी जय हो गोरखनाथ’ जल्द होगा रिलीज, आकाश कश्यप देंगे अपनी मधुर आवाज
रिपोर्ट: विप्लव मद्धेशिया, ठूठीबारी/महराजगंज
महराजगंज जिले के कस्बा ठूठीबारी निवासी युवा गायक आकाश कश्यप एक बार फिर अपने नए भक्ति गीत ‘तेरी जय हो गोरखनाथ’ के साथ श्रोताओं के बीच आने को तैयार हैं। गुरु गोरखनाथ महाराज की महिमा और भक्ति पर आधारित यह गीत जल्द ही आकाश कश्यप के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। गीत के रिलीज से पहले ही भक्ति संगीत प्रेमियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह भक्ति गीत गुरु गोरखनाथ की महिमा, उनकी कृपा और भक्तों के प्रति उनके आशीर्वाद को समर्पित है। गीत के बोलों में “गोरखनाथ की माया सबसे न्यारी”, “जग में तेरा जय-जयकार”, “बाबा रहना मेरे साथ” जैसे भावपूर्ण शब्दों के माध्यम से गुरु गोरखनाथ की महत्ता का सुंदर वर्णन किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि यह गीत श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर देगा।
गीत के निर्माण में कई कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आकाश कश्यप ने इसे अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि सागर कश्यप ने गीत के बोल लिखे हैं। विनोद कश्यप इसके निर्माता हैं और अंकित श्रीवास्तव ने संगीत तैयार किया है। रिकॉर्डिंग जी वेब स्टूडियो में हुई है। वीडियो के डीओपी राहुल शर्मा, निर्देशक रजत सिंह राजपूत, मेकअप आर्टिस्ट मुस्कान तथा सिनेमावाला फिल्म प्रोडक्शन की पूरी टीम ने गीत को आकर्षक रूप देने में योगदान दिया है।
गायक आकाश कश्यप ने बताया कि “गुरु गोरखनाथ महाराज पर आधारित यह गीत गाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बाबा के आशीर्वाद और आप सभी के स्नेह से मैंने इस गीत को पूरे भक्ति भाव के साथ प्रस्तुत किया है। मुझे विश्वास है कि ‘तेरी जय हो गोरखनाथ’ सभी श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों को पसंद आएगा। आप सभी से अनुरोध है कि गीत रिलीज होने के बाद इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और अपना स्नेह व आशीर्वाद बनाए रखें।”

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें