Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पहले ही प्रयास में NEET-UG फतह: अरनहवा के शिवम् मद्धेशिया ने रचा सफलता का नया इतिहास, सम्मान समारोह में गूंजा प्रतिभा का गौरव

Author Image
Written by
Bureau Report

पहले ही प्रयास में NEET-UG फतह: अरनहवा के शिवम् मद्धेशिया ने रचा सफलता का नया इतिहास, सम्मान समारोह में गूंजा प्रतिभा का गौरव
—-, 585 अंक व ऑल इंडिया रैंक 15661 हासिल कर क्षेत्र का बढ़ाया मान, सरदार वल्लभभाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज कसमरिया महराजगंज में भव्य सम्मान समारोह आयोजित, विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
UP times samachar महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे / उप सम्पादक उमेश चौरसिया
झनझनपुर क्षेत्र के अरनहवा चौराहा निवासी प्रतिभाशाली छात्र शिवम् मद्धेशिया ने नीट यूजी-2026 परीक्षा में पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 585 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 15661 अर्जित की है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सरदार वल्लभभाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज, कसमरिया महराजगंज में शनिवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सम्मानित किया।
समारोह के दौरान विद्यालय के प्रबंधक हरेंद्र पटेल ने शिवम् मद्धेशिया को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, उनके पिता दिनेश मद्धेशिया को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भी पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए शिवम् मद्धेशिया ने विद्यार्थियों को सफलता का मूल मंत्र देते हुए कहा कि जीवन में बड़ा लक्ष्य तय करें और उसे प्राप्त करने के लिए अनुशासन,आत्मविश्वास तथा निरंतर कठिन परिश्रम को अपना साथी बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि संकल्प मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। विद्यालय के प्रबंधक हरेंद्र पटेल ने अपने संबोधन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन और अध्ययन की सही रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास भी विकसित करना है। उन्होंने शिवम् की सफलता को पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर शिक्षक अवधेश कुमार पांडेय, हरेंद्र गुप्ता, राममिलन वर्मा, रामविनय, त्रिलोकीनाथ वर्मा, बृजेश वर्मा, इंदु पटेल, नीलम गुप्ता, रुक्मिणी पाण्डेय, अनामिका यादव, शत्रुघ्न साहनी, धनपत प्रसाद सहित विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें