Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कुड़वार में असलहा तस्करी का भंडाफोड़,पिस्टल,दो कट्टे,कारतूस व स्कॉर्पियो समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Author Image
Written by
Bureau Report

कुड़वार में असलहा तस्करी का भंडाफोड़,पिस्टल,दो कट्टे,कारतूस व स्कॉर्पियो समेत दो तस्कर गिरफ्तार

बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सुल्तानपुर यूपी टाइम्स समाचार

Advertisement Box

सुलतानपुर। कुड़वार पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर,दो कट्टे 12 बोर,आठ जिंदा कारतूस चार .32 बोर व चार 12 बोर तथा एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है,थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देवराम का पुरवा रवनिया पूरब में घेराबंदी कर अंकित यादव और अभिषेक पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने की बात स्वीकार की। पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके दो साथी कामरान और आकाश मिश्रा हथियार लेकर फरार हो गए,जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह ने बताया कि कुड़वार पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर विधिक कार्रवाई की गई है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें