फरेन्दा पुलिस की बड़ी सफलता, तीन तस्कर 1.998 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार
—– एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को भेजा गया न्यायालय
UP times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/उप सम्पादक उमेश चौरसिया
जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को 1.998 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में जनपदभर में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना फरेन्दा के प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को अम्बेडकर तिराहे से महराजगंज जाने वाले मार्ग पर स्थित एक चाय की दुकान के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 1.998 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना फरेन्दा में मु0अ0सं0 191/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रामवृक्ष गुप्ता (67 वर्ष), संजय गुप्ता (35 वर्ष) तथा विरेन्द्र कुमार गुप्ता (30 वर्ष), निवासी वार्ड संख्या-17, लाजपत नगर, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज शामिल हैं।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ पटेल, कांस्टेबल आज्ञाराम यादव, अनिल यादव, विनय मौर्य तथा महिला कांस्टेबल सीमा कुमारी शामिल रहीं।





















