Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ठूठीबारी कस्बे में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, महिलाओं ने खींचा रथ*

Author Image
Written by
Bureau Report

*ठूठीबारी कस्बे में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, महिलाओं ने खींचा रथ*
रिपोर्ट: विप्लव मद्धेशिया
ठूठीबारी, महराजगंज।
ठूठीबारी कस्बे में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा में कस्बे के महिला-पुरुषों, युवाओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “जय जगन्नाथ” के जयघोष से कस्बा गुंजायमान हो उठा।
रथयात्रा का शुभारंभ प्राचीन शिव मंदिर से हुआ। इसके बाद ठाकुर मंदिर एवं राधा-कृष्ण मंदिर की शोभायात्राएं भी इसमें शामिल हुईं। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की सुसज्जित प्रतिमाओं को भव्य रथ पर विराजमान कर कस्बे के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया और जगह-जगह दर्शन-पूजन किया।
रथयात्रा का सबसे आकर्षक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक रथ की रस्सी पकड़कर भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचा। महिलाओं की उत्साहपूर्ण और भावपूर्ण सहभागिता ने पूरे आयोजन को और अधिक भव्य एवं यादगार बना दिया। श्रद्धालु पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन करते हुए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के जयकारे लगाते रहे।
रथयात्रा में आसपास के गांवों और क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक सौहार्द, धार्मिक आस्था और सामुदायिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में कस्बावासियों का सराहनीय सहयोग रहा।
इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद गुप्त, सुभाष मद्धेशिया, महेश मद्धेशिया, धर्मेंद्र जायसवाल, मनोज रौनियार, दीपक गोयल, संजय रौनियार, सज्जन निगम, राजेश, त्रिलोकी, पशुपति रौनियार, धनंजय निगम, प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें