Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एलआईयू इंस्पेक्टर के कथित व्यवहार पर पत्रकारों का प्रदर्शन,एसपी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना

Author Image
Written by
Bureau Report

एलआईयू इंस्पेक्टर के कथित व्यवहार पर पत्रकारों का प्रदर्शन,एसपी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना
—– पत्रकार उत्पीड़न मामले में एसपी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का मिला आश्वासन
UP times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे /उप सम्पादक उमेश चौरसिया
पत्रकारों के कथित उत्पीड़न और एलआईयू इंस्पेक्टर के अमर्यादित व्यवहार के विरोध में सोमवार को जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के बैनर तले जिले भर के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकारों के सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकारों के साथ अभद्रता या उत्पीड़न की घटनाओं पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय होगा। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी नौतनवा को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसी दौरान एसपी कार्यालय परिसर में मौजूद एलआईयू इंस्पेक्टर के कथित अमर्यादित एवं असंवेदनशील व्यवहार से पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। पत्रकारों का आरोप है कि उक्त व्यवहार से उनकी गरिमा आहत हुई, जिसके विरोध में सभी पत्रकार एसपी कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने सांकेतिक धरने पर बैठ गए। कुछ समय के लिए परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
मामले की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और पत्रकारों से वार्ता कर उनकी आपत्तियों को गंभीरता से सुना। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने तथा पूरे प्रकरण को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पत्रकारों ने अपना सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया।
जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के संरक्षक सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को जनता और मीडिया के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन यदि कहीं इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो यह पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि एलआईयू इंस्पेक्टर के कथित अमर्यादित व्यवहार की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो जनपद के सभी पत्रकार एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं अन्य शांतिपूर्ण कार्यक्रम चलाने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, जयप्रकाश सिंह, शैलेश पांडेय, महामंत्री विनय कुमार नायक, जितेंद्र बहादुर शाही, डॉ. सतीश पांडेय, बीडी यादव, वेद प्रकाश उपाध्याय, अर्जुन मौर्य, अभिषेक त्रिपाठी, दिनेश रौनियार, उपेंद्र, आशीष, आशुतोष मिश्रा, प्रदुमन, राकेश, प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Advertisement Box
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें