‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से गूंजा दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज,छात्राओं ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प
UP times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे / उप सम्पादक उमेश चौरसिया
पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और छात्राओं में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज, चौक बाजार में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में नीम, आंवला, कचनार, हरसिंगार, आम एवं अमरूद सहित औषधीय और फलदार पौधों का रोपण किया गया। प्रत्येक छात्रा ने अपनी माता के नाम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “माँ हमें जीवन देती है और पेड़ हमें जीवन देते हैं। इसलिए प्रत्येक छात्रा अपने लगाए गए पौधे की उसी प्रकार देखभाल करे, जैसे एक माँ अपने बच्चों की करती है।” उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्राओं ने सामूहिक रूप से “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” का संकल्प दोहराया तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का दायित्व निभाने का वचन दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह के साथ शिक्षक विपिन कुमार, संदीप कुमार यादव, आनंद कुमार शुक्ल, शेषमणि विश्वकर्मा, अखिलेश कनौजिया, कृष्ण मोहन शर्मा, श्रीमती सरिता मिश्रा, श्रीमती प्रियदर्शनी मौर्या, प्रतिभा पांडेय, प्रियंका पांडेय, कमलेश वर्मा, गिरिजेश शर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





















