Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारत-नेपाल बॉर्डर पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा

Author Image
Written by
Bureau Report

* भारत-नेपाल बॉर्डर पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा
*नेपाल से ट्रक के कंटेनर में लाई गई 327 किलो गांजा की खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस, एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। बरगदवा थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध ट्रक के कंटेनर से 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से नेपाल के रास्ते भारत में नशे की बड़ी खेप पहुंचाने की कोशिश नाकाम हो गई।
जानकारी के अनुसार, नेपाल की राजधानी काठमांडू से ट्रक पर गांजा की भारी खेप लोड कर सोनौली बॉर्डर के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश कराया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस, एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बरगदवा थाना क्षेत्र के चकरार एसएसबी रोड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोक लिया।
यह कार्रवाई 26 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 3:50 बजे पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में की गई। तलाशी के दौरान ट्रक से 21 पैकेटों में रखा कुल 327.17 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बताया गया कि प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 15 से 16 किलोग्राम था।
संयुक्त टीम ने मौके से ट्रक चालक रंजीत गिरि (37 वर्ष) पुत्र राधेश्याम गिरी, निवासी घोघा कबलेशवा, थाना गोपालपुर, जिला पश्चिमी चम्पारण (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन, एक पर्स जिसमें ₹260 नकद तथा ट्रक संख्या HR38W1261 भी बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त नेपाल से गांजा लेकर भारत के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करने की फिराक में था। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है।
इस संबंध में थाना बरगदवा में मुकदमा संख्या 030/2026, धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आबकारी विभाग और एसएसबी की सतर्कता से नशा तस्करी की यह बड़ी कोशिश विफल हो गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Advertisement Box
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें