Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा हुई हाईटेक

Author Image
Written by
Bureau Report

*भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा हुई हाईटेक

Advertisement Box

*ठूठीबारी सीमा चौकी पर एक्सरे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर का शुभारंभ

रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी/महराजगंज।

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी द्वारा ठूठीबारी सीमा चौकी पर नवीन एक्सरे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम तथा डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर मशीन का शनिवार को शुभारंभ किया गया।

इस आधुनिक सुरक्षा प्रणाली का उद्घाटन 22वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट प्रदीप कुमार मेथी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से आधुनिक उपकरणों का प्रयोग अत्यंत आवश्यक हो गया है। नई मशीनों के लगने से यात्रियों के सामान की जांच अधिक प्रभावी, तेज और पारदर्शी ढंग से की जा सकेगी, जिससे संदिग्ध वस्तुओं की पहचान तुरंत संभव होगी।

उन्होंने बताया कि एक्सरे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम के माध्यम से यात्रियों के बैग और अन्य सामानों की बिना खोले जांच की जा सकेगी, वहीं डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से किसी भी व्यक्ति के पास मौजूद धातुजनित संदिग्ध वस्तुओं की पहचान आसानी से हो सकेगी। इससे सीमा पर तस्करी, अवैध गतिविधियों और सुरक्षा संबंधी खतरों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में कस्टम विभाग के अधिकारी सूर्यकांत तिवारी, ठूठीबारी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, स्थानीय पत्रकारगण तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम नागरिकों में भी सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

स्थानीय लोगों ने एसएसबी की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रयोग से सीमा क्षेत्र में अपराध और तस्करी पर निश्चित रूप से अंकुश लगेगा। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीमा प्रबंधन और जनसहभागिता पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें