*ठूठीबारी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी/महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष ठूठीबारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, कांस्टेबल दिलीप यादव एवं कांस्टेबल रामू गौड़ की टीम ने 25 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:25 बजे मुखबिर की सूचना पर गड़ौरा बाजार क्षेत्र से अभियुक्त नीरज राजभर को हिरासत में लिया। यह गिरफ्तारी थाना ठूठीबारी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 33/26 धारा 137(2)/65(1) बीएनएस तथा 5J(II)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीरज राजभर (18 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र राजभर निवासी बालखुर्द, वार्ड नंबर 06 रानी लक्ष्मीबाई, थाना चौरी चौरा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय महराजगंज भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, कांस्टेबल रामू गौड़ और कांस्टेबल दिलीप यादव शामिल रहे। पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।





















