Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, बोर्ड परीक्षा में 91% तक अंक

Author Image
Written by
Bureau Report

सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, बोर्ड परीक्षा में 91% तक अंक
—- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित
Up Times Samachar
महराजगंज | उप संपादक: उमेश चौरसिया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित वर्ष 2026 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में मिठौरा क्षेत्र स्थित सरदार बल्लभभाई पटेल कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज, कसमरिया (जनपद महराजगंज) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 से 91 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
हाईस्कूल परीक्षा में कृष्णा पुत्र अनिरुद्ध ने 600 में 550 अंक (91.66%) प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं अभय राज पुत्र श्यामसुंदर ने 546 अंक (91.00%), उजाला पुत्री ओमप्रकाश ने 544 अंक (90.66%) तथा रागिनी निषाद पुत्री अरविंद निषाद ने 541 अंक (90.16%) प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त अश्वनी कुमार कन्नौजिया पुत्र संदीप कुमार ने 536 अंक (89.03%) प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
इंटरमीडिएट में भी छात्रों का दमदार प्रदर्शन
इंटरमीडिएट परीक्षा में शिवम् मधेशिया पुत्र दिनेश मधेशिया ने 500 में 424 अंक (84.8%), मनीष वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा ने 416 अंक (83.2%), शिवकुमारी चौरसिया पुत्री रामफल चौरसिया ने 414 अंक (82.8%), पवन वर्मा पुत्र संतोष वर्मा ने 411 अंक (82.2%) तथा आलोक जायसवाल पुत्र शेषनाथ जायसवाल ने 411 अंक (82.2%) प्राप्त किए। इसके अलावा आदित्य गुप्ता पुत्र रामसिहासन और श्वेता वर्मा पुत्री दयाराम वर्मा ने 409 अंक (81.8%) हासिल कर सफलता प्राप्त की।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी है।
सम्मान समारोह का आयोजन
इस अवसर पर विद्यालय में सोमवार को मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक हरेंद्र पटेल, प्रधानाचार्य अवधेश पांडेय सहित अध्यापक हरेंद्र गुप्ता, त्रिलोकीनाथ वर्मा, सचिन दुबे, पिंटू चौधरी, मनोज वर्मा, रमेश चंद, धनपति प्रसाद, राममिलन वर्मा, इंदु पटेल, रुक्मिणी पांडेय और अनामिका सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement Box
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें