Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक,महिला सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

Author Image
Written by
Bureau Report

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक,महिला सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
चौक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुइयां उर्फ महेशपुर स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका यादव ने उपस्थित छात्राओं और छात्रों को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा कानून द्वारा प्रदान किए गए अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में बालिकाएं बिना किसी भय के पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 108 और 181 के बारे में विस्तार से बताया गया और आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
सम्मेलन में बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाते हुए इनके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से ही इन कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम का बालिकाओं पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी से छात्राओं ने स्वयं को सहज और सुरक्षित महसूस किया तथा उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं। छात्राओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें अपनी बात सीधे पुलिस तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे उनके मन में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत होती है।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक विनीत कुमार, सत्यपाल सिंह, मुख्य आरक्षी अखिलेश यादव, महिला आरक्षी प्रियंका यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement Box
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें