Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई, समयबद्ध निस्तारण होगा; फरियादियों को मिलेगा न्याय : एसडीएम कुणाल”

Author Image
Written by
Bureau Report

राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई, समयबद्ध निस्तारण होगा; फरियादियों को मिलेगा न्याय : एसडीएम कुणाल”
—— पदभार संभालते ही नवागत एसडीएम का सख्त संदेश,लंबित मामलों की होगी समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर तय होगी जवाबदेही
up times samachar
नौतनवा, महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/उप सम्पादक उमेश चौरसिया नौतनवा के नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कुणाल ने पदभार ग्रहण करते ही स्पष्ट कर दिया है कि राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजस्व से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम कुणाल ने कहा कि अंश निर्धारण, नामांतरण, भूमि विवाद सहित सभी राजस्व मामलों की नियमित समीक्षा की जाएगी। अनावश्यक विलंब करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाकर आमजन को त्वरित राहत दिलाई जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। कोई भी फरियादी निराश होकर वापस नहीं जाएगा। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा तथा नियमानुसार उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी को राजस्व अथवा भूमि संबंधी कोई समस्या हो तो वह बिना किसी संकोच के सीधे उनसे संपर्क कर सकता है।
उन्होंने बताया कि तहसील दिवस के अलावा सामान्य कार्यदिवसों में भी फरियादियों की शिकायतें स्वयं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही भूमि विवादों के कारण कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा।
एसडीएम कुणाल ने कहा कि प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और जनकेंद्रित बनाया जाएगा, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर न्याय और सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें