Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में घायल कर्मकांडी पंडित ने तोड़ा दम, गांव में मातम

Author Image
Written by
Bureau Report

तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में घायल कर्मकांडी पंडित ने तोड़ा दम, गांव में मातम
Up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/उप सम्पादक उमेश चौरसिया
चौक थाना क्षेत्र के दरहटा गांव के टोला लालपुर निवासी कर्मकांडी पंडित महेंद्र पाण्डेय (52 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम करीब पांच बजे महेंद्र पाण्डेय किसी आवश्यक कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और उनके शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चलता रहा, लेकिन रविवार देर रात करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।
बताया जाता है कि महेंद्र पाण्डेय गांव-गांव जाकर पूजा-पाठ, कथा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराते थे। इसी कार्य से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से पत्नी रम्भावती देवी, पुत्र सच्चिदानंद पाण्डेय और पिंटू पाण्डेय सहित पूरे परिवार का सहारा छिन गया है। घर में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इस संबंध में चौक थानाध्यक्ष मनीष कुमार पटेल ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की कोई आधिकारिक सूचना या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें