Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी नौ वर्षीय मासूम की जिंदगी, फरार चालक पर मुकदमा दर्ज

Author Image
Written by
Bureau Report

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी नौ वर्षीय मासूम की जिंदगी, फरार चालक पर मुकदमा दर्ज
—— रामपुर कला में सड़क हादसे के चार दिन बाद पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई, पुलिस ने शुरू की जांच
UP times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे / उप सम्पादक उमेश चौरसिया
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से नौ वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद चालक के मौके से फरार हो जाने का आरोप लगाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर कला निवासी खालिदा जिया, पत्नी सज्जाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 जुलाई की शाम करीब चार बजे उनकी नौ वर्षीय पुत्री आयात नूर सड़क पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पीड़िता की मां का आरोप है कि दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक सत्यानंद पुत्र सुधारे प्रजापति, निवासी बगही, थाना कोठीभार, घायल बच्ची की सहायता करने के बजाय मौके से फरार हो गया। मामले में सिंदुरिया पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सिंदुरिया थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement Box
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें